काजल राजपूत
भाजपा के करतार सिंह भड़ाना ने नौवे राउंड की गिनती के बाद अपना दम दिखाया है। वह अब मात्र 93 वोट से पीछे हैं।
मतगणना का दौर जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, रोमांच का दौर भी दिखायी दे रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को अभी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना जो तीसरे नंबर पर चल रहे थे तेजी के साथ बढ़त बनाकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
कांग्रेस 30173 भाजपा 30080 बसपा 18664
नोवें राऊंड में भाजपा के करतार बाजी पलटने के करीब पहुंचे।दूरी महज सौ वौटों तक सिमटी।काजी को अबतक मिले 30173 वोट तो भड़ाना 30080 पर पहुंचे। बसपा के उबेदुर्रहमान 18664 के साथ अपने स्थान पर।


