न्यूज 127
हरिद्वार नगर निगम की मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल 23151 वोटों से बढ़त बनाकर आगे बढ़ रही है। किरण जैसल प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान बहुत पीछे है। हरिद्वार में भाजपा का बोर्ड बनना तय हैै। कांग्रेस प्रत्याशियों की बहुत करारी शिकस्त हुई है। कांग्रेस संगठन में गुटबाजी का असर निकाय चुनाव में साफ दिखाई दिया। कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जनता से संपर्क करने की जगह पर बयानवीरों की तरह पेश आए। फिलहाल निकाय चुनाव में हरिद्वार और शिवालिक नगर में कांग्रेस बहुत बुरी स्थिति में है।
हरिद्वार निकाय चुनाव में भाजपा की किरण जैसल को 23 हजार 151 वोटों की बढ़त


