न्यूज 127.
नगर निगम हरिद्वार के वार्ड 54 से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र राणा ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। जनता ने उनपर एक बार फिर से भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतर कर दिखाएंगे। वार्ड 48 से भाजपा के अभिषेक चक्रपाणि ने जीत दर्ज की है।
हरिद्वार नगर निगम मेयर सीट पर छठे राउंड के बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी 21586 वोट से आगे। कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को मिले 33509 वोट और भाजपा की किरण जैसल को मिले 55035 वोट। अब कुछ ही वार्ड शेष है, ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित मानी जा रही है।




