भाजपा का संकल्प पत्र हरिद्वार की जनता के साथ धोखा: संजय पालीवाल








Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार नगर निगम के चुनावों के लिए भाजपा द्वारा जारी किये गए संकल्प पत्र को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल ने हरिद्वार की जनता के साथ धोखा बताया है। उनका कहना है कि संकल्प पत्र को जनता के सुझाव शामिल कर बनाया गया है, ये अच्छी बात है लेकिन भाजपा ये भी बताए कि राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर क्यों दिया। उसकी ऐसी क्या मजबूरी थी कि बनने से पहले ही उसे निजी हाथों को सौंप दिया गया।
कहा कि सरकार की ओर से 38 करोड की लागता से जिले के सबसे बड़े मदर एड चाईल्ड हास्पिटल की बिल्डिंग जो कि एक साल पहले बनाकर खड़ी की गई है उसे भी पीपीपी मोड में देने की तैयारी प्रदेश सरकार कर रही है। यह दो सौ बेड का अस्पताल भी निजी हाथों में देने की तैयारी है जो हरिद्वार के लोगों के साथ धोखा है। आरोप लगाते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता भाजपा से त्रस्त हैं। कारीडोर व राजकीय मेडीकल राज्य व मदर एंड चाईल्ड अस्पताल को वी० पी० पी० मोड पर देकर हरिद्वार से सौंतेला व्यवहार किया जा रहा हैं, जबकि पौडी मे पी०पी०पी० मोड वापस ले लिया गया है। वहीं दूसरी ओर स्मार्ट मीटर लगाकर गरीब जनता के शोषण की तैयारी हैं।
संजय पालीवाल ने कहा कि शहर के बस अड्डे को भी शहर से बाहर 5 किलो मीटर दूर स्थानान्तरित करने की योजना चल रही है। गली गली में बेरोजगार युवा अवैध शराब, स्मैक, चरस, गाँजे और ड्रग्स के धन्धे मे अपना भविष्य तहस नहस कर रहे है। उन्होने कहा कि काँग्रेस जन इन जन विरोधी सरकार की नीतियों के खिलाफ सडक से विधानसभा के समक्ष आन्दोलन, प्रर्दशन करेंगे।