ब्रेकिंग: जमानत पर रिहा हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन




Listen to this article

न्यूज 127.
कुंवर प्रणव चैंपियन को आज जेल से रिहा कर दिया गया। मंगलवार को कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर दी थी। जिसके बाद आज उनकी रिहाई की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। फिलहाल कुंवर चैंपियन जिला कारागार में उपचाराधीन थे।

परवाना पहुंचने के बाद उनकी रिहाई कर दी गई। कुंवर चैंपियन को जिला अस्पताल से ही रिहा किया गया। उन्हें लेने के लिए उनकी धर्मपत्नी रानी देवयानी और बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। यहां से वह अपने समर्थकों के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि वह भारतीय संविधान और न्याय पालिका में पूरी आस्था रखते हैं। मैं न्याय पालिका का आभारी हूं, उन्हें इंसाफ मिला, सच्चाई की जीत हुई है। रानी देवयानी ने भी कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। उन्हें आज इंसाफ मिला है।