नवीन चौहान
शिवसेना संगठन से जुड़े दो सगे भाईयों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों भाईयों ने एक युवती से मकान दिलाने की एवज में करीब 35 लाख की रकम ली थी। जब मकान नहीं दिला पाए तो पीड़ितों को रकम के बदले चैक थमा दिए। पीड़िता ने चैक बैंक में डाले तो डिसओनर हो गए। पीड़िता ने चैक डिसओनर होने का वाद कोर्ट में दाखिल किया तो दोनों आरोपी सगे भाई पीड़ित युवती को ही धमकाने लगे। हद तो तब हो गई जब आरोपी भाई रकम देने की वजाय पीड़ित युवती को फर्जी ओडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। जब आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उक्त फर्जी ओडिया वायरल की गई तो पीड़िता ने पुलिस की मदद ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सभी ग्रुप एडमिन को भी इस ओडियों को रिमूव करने का अल्टीमेटम दिया है। रिमूव नही करने की स्थिति में सभी ग्रुप एडमिन के खिलाफ एनआई एक्ट में मुकदमा दर्ज दिया जायेगा। मामला हल्द्वानी का है।
हल्द्वानी निवासी एक पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि अभियुक्त गौरव गुप्ता पुत्र स्व सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी त्रिलोक नगर हल्द्वानी और अभियुक्त सौरभ गुप्ता निवासी त्रिलोक नगर हल्द्वानी के विरूद्ध थाना हल्द्वानी ने मकान दिलाने की एवज में 35 लाख की रकम हड़प ली। जब काफी वक्त बाद भी मकान नही मिला तो रकम वापिस लौटाने के लिए कहा गया। जिसके बाद दोनों भाईयों की ओर से 5—5 लाख के 6 चैक थमा दिए गए। उक्त चैक को निर्धारित तिथि पर बैंक में डाला गया तो वह वाउंस हो गए। जब चैक वाउंसिंग का वाद कोर्ट में दाखिल किया तो तभी से दोनों भाई उसके लिए मुसीबत खड़ी करने लगे। कभी जान से मारने की धमकी तो कभी सत्ता में पकड़ होने का दबाव देने लगे। पीड़िता ने बताया कि गौरव गुप्ता औरा सौरभ ने फर्जी ओडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद फर्जी ओडियो वायरल करके पीड़िता की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचनाधिकारी ने सभी सोशल साइट के ग्रुप एडमिन को इस फर्जी ओडियो को रिमूव करने का अल्टीमेटम दिया है। यदि कोई फर्जी ओडियो को वायरल करेंगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पीड़ित युवती समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। गरीबों बच्चों की आर्थिक मदद करना और बेसहारा महिलाओं की सेवा में सदैव तत्पर रहती है।
शिवसेना से जुड़े दो सगे भाईयों पर मुकदमा, ग्रुप एडमिन को पुलिस का अल्टीमेटम



