BJP MLC को बसपा पार्षद ने मारा थप्पड़, जमकर हुआ हंगामा








Listen to this article

मेरठ।
नगर निगम की बोर्ड बैठक में शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब भाजपा एमएलसी को एक बसपा पार्षद ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने बसपा व सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

जानकारी के अुनसार शनिवार को घंटाघर स्थित टाउन हाॅल में नगर निगम की बोर्ड बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद रेखा सिंह हाउस टैक्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। विपक्ष के एक पार्षद ने उनका विरोध कर दिया, जिस पर गहमा-गहमी हो गई। इसी बीच वहां पहुंचे भाजपा के एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज को बसपा पार्षद आशीष चौधरी ने थप्पड़ मार दिया। इस पर हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। सपा पार्षद कीर्ति घोपला भी विरोध में आ गए।

पार्षदों के बीच का यह झगड़ा बैठक से निकलकर बाहर तक आ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीष और कीर्ति घोपला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं हंगामे और मारपीट के बीच बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को जैसे-तैसे शांत कराया। बाद में दोनों पक्ष देहलीगेट थाना पहुंच गए। मारपीट की सूचना पर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी देहलीगेट थाने पहुंचे।