मां को दफनाकर आ रहे बाप बेटे को दबंगों ने घेर का पीटा, वीडियो वायरल








Listen to this article


न्यूज127
हरिद्वार के इब्राहिमपुर गांव में दबंगों के दुस्साहस का मामला प्रकाश में आया है। मां को दफनाकर आ रहे बाप बेटे को दबंगों ने घेर कर पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ितों ने भागकर जान बचाई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
पुलिस को दी तहरीर के मुता​बिक मोसीन ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल को उसकी मां की मृत्यु हो गई। सुबह करीब छ बजे गांव का शहनवाज पुत्र नवाब निवासी इब्राहिमपुर उसके घर आया। प्रार्थी के लड़के साकिब के साथ गाली गलौच और मारपीट की। उसके बाद शहनवाज घर से चला गया। जब शव यात्रा जा रही तो उसको रोकने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि शव को दफनाने के बाद उसके और बेटे के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया है।