कप्तान की सख्ती: देर शाम वाहनों की चेकिंग के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस








Listen to this article

न्यूज 127.
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रविवार देर शाम एक साथ सभा थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सड़कों पर चेकिंग के लिए उतर आए। सीओ भी इस दौरान अपने अपने सर्किल में चेकिंग कराने में जुटे दिखायी दिये।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दो दिन पहले क्राइम मीटिंग के दौरान वाहनों के चेकिंग अभियान में शिथिलता बरनते पर कड़ी नाराजगी जतायी थी। जिसके बाद सभी थाना प्रभारी दो दिन से रात में चेकिंग अभियान को सख्ती के साथ चला रहे हैं। रविवार को भी देर शाम जनपद पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कनखल पुलिस ने भी हरिद्वार लक्सर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों को रोककर उनकी सघनता से चेकिंग की गई।