हरिद्वार।
एक गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक पीड़िता को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस में ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को मुंह बंद रखने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेडपुर निवासी नदीम बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर एक गेस्ट हाउस में ले गया और वहा उसके साथ छेड़छाड़ कर जबरन दुष्कर्म किया और बेसुध हालत में छोड़ दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह रोते हुए अपने घर पहुंची और अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई।
घटना के बाद पीड़िता शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद डरी हुई थी।पीड़िता की बहन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ करवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गई है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी नदीम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




