न्यूज 127.
हरिद्वार के एक नामी संत और उनके सहयोगी के खिलाफ कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महाभारत में शकुनी का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल के रिश्तेदार मनमोहन पेंटल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस विवेचना में जुट गई है।
कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि गुजरात के बड़ोदरा निवासी सेवा निवृत विंग कमांडर मनमोहन पेंटल ने तहरीर दी। बताया कि उसके पिता सरदार करतार सिंह ने साल 2000 में फ्लैट खरीदे थे। जबकि नवंबर 2003 में उनके पिता का निधन हो गया। पिता की मृत्यु के बाद फ्लैट में ताला लगा दिया गया और चाबी अपने कब्जे में रखी। काफी समय तक हरिद्वार नही आ पाए। पता चला कि एमके त्रिपाठी नाम के व्यक्ति ने इन फ्लैट पर कब्जा किया हुआ है। जब पता चला कि ये फ्लैट शरद पुरी के शिष्य संतोष पुरी ने उनको दिए है। मनमोहन ने बताया कि यह फ्लैट कभी बेचे नही गए और ना ही दान दिए गए है। गायत्री लोक अपार्टमेंट स्थित इन चारों फ्लैट को धोखाधड़ी से हडप गया है। तथा फर्जी दस्तावेज बनाए गए है। पुलिस ने एमके त्रिपाठी और शरदपुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
एअरफोर्स से रिटायर्ड विंग कमांडर के साथ धोखाधड़ी, संत और सहयोगी पर मुकदमा दर्ज


