126 विद्यालयों के 469 तैराकों ने दिखाया दम, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले
न्यूज127
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर, हरिद्वार में सोमवार को चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 नार्थ जोन-1 स्विमिंग ब्वॉयज़ चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। नोएडा और देहरादून क्षेत्र के 126 विद्यालयों से आए 469 खिलाड़ी अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और प्रज्ञा दीक्षित, तथा विशिष्ट अतिथि प्रो-वाइस चेयरपर्सन गुंजन शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का अभिनंदन किया। प्राचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और युवा तैराकों के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा।
उपप्रधानाचार्य पविंदर सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव, विंग प्रभारियों, सीबीएसई पर्यवेक्षक सुरेश देशवाल और तकनीकी विशेषज्ञ अजय चौहान की उपस्थिति में पहले दिन कई स्पर्धाओं में कड़े मुकाबले हुए।

पहले दिन के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे —
1500 मीटर फ्रीस्टाइल (U-19): 1. आरुष मॉल 2. आद्यंत नंदी 3. हरिथ ओबेरॉय
50 मीटर बटरफ्लाई (U-11): 1. युभव धारीवाल 2. ओनीश मिश्रा 3. श्लोक गुरुराज कुलकर्णी
50 मीटर बटरफ्लाई (U-14): 1. फवाद मोहम्मद खान 2. अव्यक्त श्रीवास्तव 3. हृदय शर्मा
50 मीटर बटरफ्लाई (U-17): 1. शौर्य चौधरी 2. शिवांश मिश्रा 3. आदित्य नेगी
50 मीटर बटरफ्लाई (U-19): 1. ओम त्यागी 2. वेदांत चंद्रा 3. शौनक मलिक
100 मीटर बैकस्ट्रोक (U-19): 1. वेदांत चंद्रा 2. अविरल 3. रूद्र प्रताप सिंह भंडारी
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (U-14): 1. नील त्रिपाठी 2. भूमित नेगी 3. फज़ल मोहम्मद खान
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (U-17): 1. शिवम धपोला 2. अर्जित श्रीवास्तव 3. देव भारद्वाज
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (U-19): 1. अंशुमान भट्ट 2. भाविक कुमार 3. कनिष्क जोशी
200 मीटर फ्रीस्टाइल (U-14): 1. अचिन्त्य उपाध्याय 2. हृदय शर्मा 3. अनय गुप्ता
200 मीटर फ्रीस्टाइल (U-17): 1. शौर्य चौधरी 2. करण नेगी 3. विष्णु नारायण राय
200 मीटर फ्रीस्टाइल (U-19): 1. आर्यन तिवारी 2. आद्यंत नंदी 3. नीलकांत चौधरी
100 मीटर बैकस्ट्रोक (U-14): 1. अयान विश्नोई 2. सात्विक देबदास 3. आमेर सोगानी
100 मीटर बैकस्ट्रोक (U-17): 1. रितेश सिंह अग्रवाल 2. अनिष्क रावत 3. तथागत
100 मीटर बैकस्ट्रोक (U-19): 1. वेदांत चंद्रा 2. अविरल रुद्र 3. प्रताप सिंह भंडारी
4×100 मीटर मेडले रिले (U-17): 1. अभिजीत गंगवार, हर्षित जोशी, मनित मित्तल, कार्तिकेय मिश्रा 2. आदित्य नेगी, भार्गव किश्तवाल, दीपांशु सिंह, करण नेगी 3. अक्षय मित्तल, अर्जित श्रीवास्तव, जयेश कुशवाह, कविश बुड़की, रुशिल बुड़की

4×100 मीटर मेडले रिले (U-19): 1. अर्जुन चौधरी, अद्यंत नंदी, ओम त्यागी, शिवांश सिंह, वत्सल जगन 2. आदिजीत सिंह रोशा, सुवीर चावला, वेदांत चंद्रा, जोरावर थोलिया 3. भास्कर बिष्ट, लविश सक्सेना, विशेष चौहान, यश गुप्ता