पहाडों से चरस लाकर सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार




Listen to this article

सोनी चौहान
एसएसपी उधमसिंह नगर ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ कडे कदम उठाये है। एसएसपी के निर्देशन में उधमसिंह नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर तस्कारों को गिरफ्तार कर रही है। पहाडों से चरस लाकर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को करीब 1198 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
08.10.2019 को चौकी सिडकुल थाना पन्तनगर एसओजी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल रूद्रपुर के पास नैनीताल हाईवे पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को अवैध चरस से साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक एक सफेद रंग कार बिना नं0 प्लेट की कार में थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गयें युवकों ने अपना नाम ​अजीम परवेज उर्फ बन्टी पुत्र अब्दुल गफ्फर निवासी मल्ला बाजार धारचूला जिला पिथौडागढ़, मौ0 नदीम पुत्र मौ0 इरफान निवासी बडी मस्जिद के पास नाखासा थाना चन्दौसी जिला सम्भल यूपी बताया है। आरोपियों के पास से करीब 0572, 0626 अवैध चरस बरामद किया गया है। दोनों युवकों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनो आरोपियों ने बताया कि वे चरस की सप्लाई पहाडों से लाकर करते है।
पुलिस टीम
सुरजीत कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, उपनिरीक्षक कृष्णगोपाल मठपाल, कांस्टेबल हरि सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या, कांस्टेबल उमेशराज, कांस्टेबल राजेन्द्र कश्यप