नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ पर्व




Listen to this article

न्यूज 127.
सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ आज नहाय खाय के साथ शुरू होगा। हरिद्वार में भी छठ पर्व को लेकर व्रतियों के घरों में जोरशोर से तैयारी की गई हैं।
यह महापर्व आज 5 नवम्बर मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू होगा। 06 नवम्बर को व्रती दिन भर निराहार रहने के बाद शाम को खरना का अनुष्ठान पूरा करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का निराहार आरंभ हो जायेगा। 07 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। 08 नवम्बर की सुबह व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही लोकआस्था का महापर्व डाला छठ का समापन हो जायेगा।