नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कर्णप्रयाग के विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की तबियत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे से वापस लौटे तो उन्होंने सबसे पहले जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस दौरान डॉक्टरों ने किये जा रहे इलाज के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने की अस्पताल में भर्ती कर्णप्रयाग विधायक से मुलाकात



