News127, देहरादून
राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों, स्थानीय निकायों तथा राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी। राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समकक्ष हो जाएगा। इस निर्णय का वित्तीय प्रभाव आगामी वेतन बिलों और पेंशन वितरण में सम्मिलित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समय-समय पर उन्हें मिलने वाले वैध लाभों को सुनिश्चित करने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों के जीवन में आर्थिक सहूलियत प्रदान करेगा तथा उन्हें अधिक उत्साह और समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का राज्य कर्मियों और पेंशनरों के दीपावली का तोहफा, डीए में 3% की वृद्धि


