मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व इगास-बग्वाल की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं




Listen to this article

न्यूज 127.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने कहा​ कि इगास देवभूमि की आत्मा, परिश्रम, आस्था व लोकजीवन की पहचान है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण-संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, इस पावन अवसर पर हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का संकल्प लें।