नवीन चौहान
उत्तराखंड के नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बताते चले कि पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त राज्यपालों को दी शुभकामनाएं




