नवीन चौहान.
देहरादून। विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में बाजपुर के किसानों ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कैंप कार्यालय में आयोजित मुलाकात के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट करते हुए वार्ता की। इस दौरान किसानों ने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के व्यापक हित में इस पूरे मामले के जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे। किसानों के साथ सीएम की वार्ता सकारात्मक रही।