मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद




Listen to this article


न्यूज127
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनखल, हरिद्वार के शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद लिया।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के दौरे पर आए हुए है। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में उनको हिस्सा लेना है। चारधाम यात्रा के संबंध में अधिकारियों के साथ मीटिंग करनी है। अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आध्यात्मिक गुरू से मिलने के लिए समय निकाला। श्री धामी हरिद्वार के शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाक़ात करने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।