गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गंगोत्री सीट भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद से खाली चल रही है। इस सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री इसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार दिख रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ाने की पेशकश के बाद से संगठन स्तर भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मानते हैं कि गंगोत्री विधानसभा सीट मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। प्रदेश अध्यक्ष का भी मानना है कि स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी चाहते है कि मुख्यमंत्री गंगात्री सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचें। अब देखना यही है कि उपचुनाव की घोषणा होने पर भाजपा कौन सी रणनीति अपनाती है।