मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसानों को बताएंगे कृषि कानूनों के फायदे




Listen to this article

नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसानों को कृषि कानूनों के फायदे गिनाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऋषिकुल मैदान में जनपद के किसानों को आमंत्रित किया गया है।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन चल रहा है। आंदोलन में किसानों का समर्थन लगातार जारी है। भाजपा की केंद्र सरकार विपक्ष के साथ कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा के नेता किसानों के बीच में पहुंचकर किसानों को कृषि कानूनों के फायदे गिनाने के लिए मैदान में उतरे हुए है। इसी प्रक्रिया के तहत बुधवार की दोपहर को एक बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार पहुंचकर किसानों को कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से बताएंगे।