न्यूज 127.
कुंभ कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने नमामि गंगे घाट, बैरागी कैंप समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण कर, यहां किये गए प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी की।

मुख्य सचिव ने एनएचएआई द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और उनके बारे में विस्तार से जानकारी की। मुख्य सचिव ने सड़क निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, उपमेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दिनभर निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव तीन बजे मीडिया से रूबरू होंगे।