बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, चाकू से गोदा




Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो युवकों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लक्सर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। युवक की हालत चिकित्सकों के मुताबिक खतरे से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक दो युवकों के बीच स्कूल के झगड़े ने आज खूनी रूप ले लिया। शनिवार को लक्सर के इंदिरा ग्राउंड में युवक क्रिकेट खेल रहे थे। तभी स्कूली विवाद के चले दो युवक उज्जवल का नितिन और उसके दोस्तों के साथ विवाद हो गया। कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और इसी दौरान नितिन ने उज्जवल पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उज्जवल की पीठ में लगा जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून बहता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल उज्जवल को तत्काल लक्सर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उज्जवल की हालत खतरे से बाहर है। घायल उज्जवल के पिता अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नितिन व उसके दोस्त जौनी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।