नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गुंडा एक्ट में किया जिला बदर








Listen to this article


हरिद्वार
हरिद्वार की कानून व्यवस्था में सेंध लगाने तथा समाज में अपराध का भय व्याप्त करने वाले दो आरोपियों को नगर ​कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जिला बदर कर दिया है। दोनों आरोपी समाज के लिए खतरा उत्पन कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई करते हुए जिला बदर की कार्यवाही अमल में लाई गई।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों का अनुपालन करते हुए नगर कोतवाली पुलिस लगातार तीर्थ नगरी की मर्यादा को बरकरार रखने में जुटी है। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर ठोस कानूनी कार्यवाही कर रही है।
जो भी व्यक्ति दुःसाहसिक किस्म के एंव समाज विरोधी आचरण कर रहे है, उनके खिलाफ गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में कार्यवाही की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार के आदेशों पर अभियुक्त सौरभ सैनी पुत्र बन्टी सैनी निवासी गुसाई गली भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार और विष्णु पुत्र विनोद उर्फ दुल्लू निवासी कुंजगली खडखडी कोतवाली नगर को जिला बदर किया गया हैं ।