सीएम ने स्थगित किया 31 मार्च को एक जनपद से दूसरे जनपद में घर जाने का आदेश




Listen to this article

नवीन चौहान
लॉक डाउन के कारण अपने घरों से दूर दूसरे जनपदों में फंसे लोगों को मुख्यमंत्री ने 31 मार्च को जो छूट एक जनपद से दूसरे जनपद में जाने की दी थी उसे फिलहाल स्थगित कर दिया है। ऐसा गृह मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद सुरक्षा हित में लिया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि 31 मार्च, मंगलवार को लाॅकडाऊन के कारण फंसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है। आज गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लाॅकडाऊन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है परंतु यह हम सभी के हित में है।
उधर, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।