न्यूज 127.
उत्तराखंड बस हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक और अन्य कार्यक्रमों को स्थगित कर दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद सीएम धामी ने कहाकि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जा रहा है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मार्चुला के पास बस खाई में गिरने से अब तक 36 लोगों के मरने की पुष्टि गढवाल आयुक्त ने की है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। तीन घायलों को हेली सर्विस से एम्स लाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के घोषणा की है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं।