कांग्रेस विधायक किरण चौधरी बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल




Listen to this article

न्यूज 127.
हरियाणा की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ आज भाजपा में शामिल हो गई। श्रृति चौधरी पूर्व सांसद हैं। दोनों ने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा। इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल समेत भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे इस्तीफे के पीछे किरण चौधरी ने लिखा है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस को व्यक्तिगत जागीर के तौर पर चलाया जा रहा है। इसमें मेरी जैसी ईमानदार आवाजों के लिए कोई जगह नहीं है। मेरे जैसे लोगों को बहुत ही सुनियोजित तरीके से दबाया जाता है।

वहीं, श्रुति चौधरी ने भी अपने इस्तीफे में कहा कि कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से एक व्यक्ति केंद्रित हो गई है, जिसने अपने स्वार्थी व हितों के लिए पार्टी के हितों से समझौता किया है। श्रुति चौधरी हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं।