नगर निगम में हुए जमीन घोटाले के विरोध में 3 जून को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन








Listen to this article

न्यूज 127.
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में 3 जून को नगर निगम में हुए जमीन घोटाले के विरोध में धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम में हुए भूमि घोटाले में भाजपा सरकार बड़े अधिकारी और सफेदपोश नेताओं का नाम न उजागर कर संरक्षण दे रही है जिसके विरोध में आगामी 3 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर इस भ्रष्टाचार की लड़ाई को बल देंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम की लड़ाई की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी व आगामी नगर निगम भूमि घोटाले को लेकर आयोजित 3 जून के धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकर्रम अंसारी और गुरजीत लहरी ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में आगामी 3 जून को आयोजित धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में 2024 में हुए जमीन घोटाले के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है जिसके विरोध में 3 जून को धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि आगामी 3 जून को नगर निगम घोटाले के विरोध में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम जमीन घोटाला सरकार के संरक्षण में हुआ है जिसके विरोध में आयोजित 3 जून को धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू,पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, सद्दीक गाड़ा,अजय गिरी, अरूण राघव,कामेश्वर सिंह यादव, बीपीएस तेजियान,ओम मलिक,करन सिंह राणा, विकास सिंह,अशोक गुप्ता, सोनू शर्मा,आशू श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, प्रहलाद सिंह चौहान, हिमांशु राजपूत,राघव सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।