कांस्टेबल बलवंत सिंह ने अनोखे अंदाज में बांटी दीपावली की खुशियां




Listen to this article

नवीन चौहान.
दीपावली पर्व के अवसर पर जहां सर्वजन अपने अपने घरों को अलग अलग तरीके से सजावट कर अपने परिजनों के साथ दीपावली मनाने में लगा हुआ है, वहीं उत्तराखंड पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल ने गरीबों के बीच जाकर उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की खुशियां बांटी।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जगह जगह मुस्तैद होकर सर्वजन की सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं हरिद्वार के थाना कनखल में तैनात कांस्टेबल बलवंत सिंह द्वारा अपनी डयूटी से समय निकालकर अलग तरीके से दीपावली मनाई गई।

कांस्टेबल द्वारा गंगा घाटों व बसेरों में जाकर लोगों को मिठाई वितरित की गई। आरक्षी द्वारा किए गए कार्य को सर्वजन द्वारा सराहा गया तथा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की गई।