न्यूज 127.
एसएसपी के बंगले पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली। सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है। यहां गुरुवार रात सिपाही ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया। गोली की आवाज सुनकर एसएसपी आवास में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े तो उन्हें सिपाही लहूलुहान मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी अमित कुमार (37) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को दे दी गई है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
- रैगिंग प्रकरण पर सख्त हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने वाला है, अब ये होंगे नए सीएम साहब
- हरिद्वार–लक्सर रोड चौड़ीकरण का इंतजार, संकरी सड़क बन रही मौत का जंजाल
- तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, बच्चे की मौत
- उत्तराखंड में सीमा पार करते ही ई-निगरानी, कागजात अधूरे तो कटेगा स्वतः ई-चालान


