उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 38 नए मरीज कुल संख्या 438








Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढोत्तरी हो रही है। उत्तराखंड में बुधवार दो बजे तक 38 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 438 पर पहुंच गई है। वही प्रदेश में कोरोना के 15 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए है।