नवीन चौहान
हरिद्वार में कोरोना की इससे अच्छी खबर पहले कभी नहीं आई। हरिद्वार जनपद से लिए गए सैंपलों में सोमवार को 8 हजार सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिनमें से मात्र 8 लोगों में संक्रमण का मामला सामने आया। अभी तक जारी हो रही रिपोर्ट में 5 से 10 प्रतिशत तक मरीजों के मामले सामने आ रहे थे।
सोमवार को कोरोना की रिपोर्ट जारी हुई। जिसमें कुल 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार रविवार को शेष 12414 सैंपलों की रिपोर्ट आनी थी, लेकिन सोमवार को जारी हुए बुलेटिन में मात्र 5912 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष बताई गई। जिससे 7893 सैंपलों की रिपोर्ट जारी हुई। सीएमओ डा एसके झा ने बताया कि अधिकांश लोगों के सैंपल संदेह में लिए गए थे, लेकिन अच्छी बात यह रही कि उनमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को स्वथ्य होने पर 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अभी तक 170810 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। इनमें से 164978 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अभी 5912 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग ने 1530 सैंपलों लिए। 8 मरीजों में बहादराबाद से 2, रुड़की से 5, अन्य जिले से एक मरीज का मामला सामने आया।
कोरोना की सबसे अच्छी खबर: 8 हजार सैंपलों में कुल 8 संक्रमित






