पेशी के लिए कोर्ट लाए अभियुक्त पर चलाई गोली, क्षेत्र में हडकंप, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। रूड़की कोर्ट में पेशी पर आए एक अभियुक्त को बदमाशों ने कोर्ट परिसर में ही गोली मारी दी। गोली लगने से अभियुक्त बुरी तरह से जख्मी हो गया। गोली बारी के कारण क्षेत्र में हडकंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कृष्ण कुमार वीके व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए भर्ती करवाया है।
सोमवार की सुबह अभियुक्त देवपाल राणा को पेशी के लिए रूड़की कोर्ट लाया गया था। देवपाल सुनील राठी गिरोह का गुर्गा बताया जा रहा है। जैसे ही पुलिस देवपाल को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी तभी तीन बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। जिस कारण देवपाल घायल हो गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल लूंठी ने तत्परता दिखाते हुए गोली चलाने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। गोली चलाने वाले चीनूं पंडित गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। गोली बारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हडकंप मच गया। अफरा-तफरी में कोर्ट परिसर में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच गंगा नहर कोतवाली प्रभारी कमल लूंठी ने पुलिस कर्मियों की मदद से दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके घटना स्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।