मां के अंतिम दर्शन करने जा रहे युवक को सीपीयू ने दिया जीवनदान








Listen to this article


नवीन चौहान
मां के निधन होने के बाद अंतिम दर्शन व दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे एक युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गया। सड़क पर यातायात सुचारू था। लेकिन सीपीयू के जवानों ने सजगता दिखाते हुए बेहोश युवक को उठाकर किनारे लेकर और प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद युवक की स्थिति सामान्य हुई।
घटनाक्रम के मुताबिक 10-07-2022 को गदरपुर में दौराने चेकिंग एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। हाईवे होने कारण यातायात तेजी से चल रहा था तभी उक्त व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण बीच सड़क में वाहनों के आगे गिर गया। वहां डयूटी कर रहे सीपीयू टीम में शामिल उपनिरीक्षक हेम चन्द्र, उपनिरीक्षक नवीन सुयाल, कांस्टेबल दीपक कुमार व कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह तत्काल युवक की तरफ दौड़े। सीपीयू कर्मियों ने बेहोश व्यक्ति को उठाकर सड़क किनारे ले गए। तथा उस व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया। उस व्यक्ति ने उपचार के बाद बताया कि आज सुबह उसकी माता का स्वर्गवास हो चुका हैं। जिसके अंतिम यात्रा में शामिल होने घर जा रहा हूं। सीपीयू कर्मचारी द्वारा उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर बस में बैठा कर घर को भेजा गया।