Crime News. दुकान के बाहर खड़े स्पोर्टस कारोबारी की गोली मारकर हत्या








Listen to this article

मेरठ। नए साल के पहले ही दिन मेरठ में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी। यहां के जानी थाना क्षेत्र में एक स्पोर्टस कारोबारी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से कारोबारी की मौत हो गई। घटना के बाद सनसनी फैल गई। थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच पड़ताल की।

मृतक स्पोर्टस कारोबारी का नाम सुधीर पुत्र सुभाष निवासी घाट गांव थाना परतापुर बताया गया है। जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार शर्मा मेरठ बागपत बाईपास के पास स्थित एमआईआईटी कॉलेज के बराबर में एस आर स्पोर्टस नाम से दुकान करता था। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे के सुधीर कुमार शर्मा अन्य दुकानदारों के साथ दुकान के बाहर धूप में खड़ा था।

बताया गया कि इसी दौरान मेरठ बागपत बाईपास पुल के ऊपर से अज्ञात युवक ने गोली चलाई। गोली सुधीर कुमार शर्मा के सीने में जा लगी। घटना के बाद आरोपी गोली चलाने वाला युवक मौके से भाग निकला। गोली लगने से घायल सुधीर कुमार शर्मा को अन्य दुकानदार उपचार के लिए अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर एसपी देहात कमलेश बहादुर सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी ली। मृतक सुधीर कुमार शर्मा अपने दो भाइयों में छोटा था। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि हमलावरों ने किसी ओर को निशाना बनाकर गोली चलायी लेकिन वह सुधीर को जा लगी।