आश्रम में दरिंदगी की हदें पार, महंत और उसके भाई ने महिला की अस्मत लूटी




Listen to this article

न्यूज 127.
आश्रम में एक महंत ने घिनौनी हरकत को अंजाम देकर संत समाज को बदनाम करने का किया है। आरोपी ने एक महिला के साथ अपने आश्रम में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। यही नहीं जब पीड़िता ने महंत के भाई से घटना के बारे में बताया तो उसने भी मदद का आश्वासन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि महंत ने महिला के बेटे को भी अगवा किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी महंत को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना यूपी के मैनपुरी की है। पीड़िता का आरोप है कि महंत अजय दास ने इलाज के बहाने बुलाकर 3 अप्रैल 2023 को आश्रम की कुटिया में दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। 4 अप्रैल को फिर वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर दुबारा घिनौनी हरकत की। 6 मई 2023 को जब महिला ने महंत के भाई ठाकुर आनंद नंदन से मदद मांगी, तो उसने भी आश्रम में ले जाकर दुष्कर्म किया। पति ने विरोध किया तो उसे भी धमकी दी गई।

बताया कि बीते अक्टूबर में उसके बेटे को भी जबरन अगवा कर लिया और शिकायत वापस लेने की धमकी दी गई। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी अजय दास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।