जख्मी दारोगा रविंद्र की हालत में सुधार








Listen to this article

नवीन चौहान

हरिद्वार। रोड होल्ड अप कर लूटपाट करने वाले बदमाशों से मुठभेड में घायल दारोगा रविंद्र कुमार की हालत में सुधार है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दारोगा रविंद्र कुमार को आराम करने की सलाह दी है। बदमाशों की एक गोली रविंद्र के हाथ को जख्मी करते हुये निकल गई थी। जिससे दारोगा घायल हो गया था। जबकि गिरफ्तार तीनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बदमाशों की गिरफ्तार के बाद क्षेत्र में शांति है।

धर्मनगरी में लूटपाट कर दहशत का माहौल बनाने वाले मुजफफरनगर के तीन कुख्यात बदमाशों से मंगलौर क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड हो गई थी। बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल में छिप गये थे। पीडित की सूचना पर पुलिस ने जंगल में कांबिंग की थी। जिसके बाद बदमाशों की ओर से पुलिस पर गोली चलाई गई। जबाव में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गई। इस मुठभेड में तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ गये थे। जबकि दारोगा रविंद्र घायल हो गये थे। पुलिस की गोली से एक बदमाश भी घायल हो गया था। जिसकी हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।