न्यूज 127.
ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान लाल मंदिर कालोनी के रहने वाले विमल के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पेड़ पर फंदे में लटका मिला अधेड़ का शव



