नवरात्र में लड़की ने धरा काली का रूप, कर दी लड़के की पिटाई जानें क्यों




Listen to this article

देहरादून (आनन्द गोस्वामी)। नवरात्र के मौके पर हर तरफ मां की पूजा के लोग तल्लीन हैं वहीं भक्त मंदिर जाकर मां से सुख शांति और समृद्धि की दुआ मांग रहे हैं। किन्तु नवरात्र में भी शक्ति की प्रतीक महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों की कमी नहीं है। नारी को वरदान मिला है कि जब उसे गुस्सा आता है तो वह काली का रूप धारण कर लेती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला देहरादून में जहां लड़कियों ने काली का रूप लेकर एक लड़के की जमकर पिटाई की।
कहा गया है कि एक नारी अगर पुरुष को प्रेम दे सकती है तो वह प्रेम के बदले उससे सब कुछ छीन भी सकती है। नवरात्रि के मौके पर दून में दो युवतियां गुस्से में दिखीं जिसे देखकर लग रहा था दोनों ने काली का रूप धारण कर लिया हो। राजधानी की रहने वाली लड़की एक लड़के से बेहद प्रेम करती थी। सालों से दोनों जीने मरने की कसमें खा रहे थे लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। जानकारी के मुताबिक, लड़का लड़की के पीछे-पीछे किसी दूसरी लड़की से इश्क कर रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसके साथ की सहेली ने बताया कि जिस लड़के से तुम प्रेम करती हो वह मेरे साथ भी अटैच होना चाहता है।
पहले तो उस लड़की को यकीन नहीं हुआ लेकिन जब हकीकत सामने आई तो उसका गुस्सा फूट पड़ा। प्रेमिका ने युवक को दून के राजपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया और हकीकत जानने के लिए जब बातें पूछी तो सब साफ हो गया। लड़की ने अपनी सहेली को भी मौके पर बुला लिया जिसके साथ वह फ्लर्ट कर रहा था। दोनों लड़कियां जब एक साथ मिली तो रेस्टोरेंट का नजारा किसी जंग के मैदान से कम नहीं था। दोनों ने काली का रूप धारण कर उसकी जमकर पिटाई की और तब तक नहीं छोड़ा जब तक युवक ने अपनी गलती को स्वीकार नहीं कर लिया।
हैरानी की बात यह है कि अब जो जानकारी आ रही है वह यह है कि जिन महाशय की पिटाई लड़कियों ने की है वह कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड के बड़े नेता का भांजा बताया जा रहा है। हालांकि भांजा होने की पुष्टि पुख्ता तौर पर नहीं हुई है। यह बात जरूर है कि जिस तरह से लड़कियों ने युवक की पिटाई की है उससे बाकी लड़कों को भी जरूर सबक मिलेगा।