दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरिद्वार गंगा में लगाई डुबकी




Listen to this article


न्यूज127
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरिद्वार पहुंचकर माँ गंगा के पावन तट हर की पैड़ी पर आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा की पूजा-अर्चना करने के बाद दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा का कार्यक्रम संपन्न कराया।
दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यक्रताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माँ गंगा से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे, और हमारी दिल्ली समृद्धि, सुरक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने कहा कि माँ गंगा की दिव्य धारा में स्नान कर जो अद्भुत शांति, ऊर्जा और आध्यात्मिक सुकून मिला, उसे शब्दों में पिरोना कठिन है। जिसके बाद वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने ​पहुंची।