DGP Deepam Seth ने दिलायी दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तराखंड के न​वनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखण्डता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा, विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, पी एण्ड एम/मुख्यालय, नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, आनंद शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, जनमेजय खंडूरी, पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस उप महानिरीक्षक पी एंड एम, पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।