नवीन चौहान.
मकर संक्रांति स्नान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। सूर्य के उत्तरायण होने पर देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा के घाटों पर डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई है।
इस बार भी मकर संक्रांति की डुबकी दो दिन लगेगी। शनिवार की रात सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, स्नान सुबह से ही आरंभ हो जाएगा। लेकिन, पुण्यकाल की मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे। प्रयागराज के संगम में भी श्रद्धालुओं ने शनिवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व की डुबकी लगायी। यहां भी स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किये हैं।
हरिद्वार में आस्था की डुबकी सकुशल और सुरक्षित संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी की है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जल पुलिस भी घाटों पर तैनात की गई है। प्रशासन को करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद है।
- डीएम अंशुल सिंह ने अतिक्रमण पर जताई नाराजगी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश
- एसएसपी मंजूनाथ टीसी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, 12 घंटे में दबोचा आरोपी
- उप शिक्षा अधिकारी सहित दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- लेडी सिंघम ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती देहरादून मुख्यालय अटैच
- बॉर्डर के जवानों को मिलेगा ताज़ा भोजन, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी पहल



