जिलाधिकारी सी रविशंकर ने प्रशासनिक व्यवस्था में किया फेरबदल, बदले एसडीएम








Listen to this article


नवीन चौहान
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने हरिद्वार की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरस्त बनाने के लिए एसडीएम के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। स्मृता परमार को एसडीएम भगवानपुर, शैलेंद्र सिंह नेगी को एसडीएम लक्सर, पूरण सिंह राणा को अपर उप जिलाधिकारी रूड़की और संतोष कुमार पांडेय को मुख्यालय अटैच किया है।
कोरोना संक्रमण काल के बाद से जिलाधिकारी सी रविशंकर का फोकस जनपद के सर्वागीण विकास कार्यो पर है। केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए संजीदगी से कार्य कर रहे है। इसी के चलते जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अपने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम में बदलाव किया है। हरिद्वार जनपद की रूड़की तहसील में अपर उप जिलाधिकारी का पद काफी लंबे वक्त से रिक्त चला आ रहा था। जिसके चलते रूड़की क्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते जिलाधिकारी सी रविशंकर ने उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर जनता के कार्यो को तत्परता से करने के निर्देश जारी किए है।