विधायक बोले 6 महीने से नहीं हुए टेंडर, अध्यक्ष बोले 40 करोड़ का बजट जल्द शुरू होंगे कार्य








Listen to this article

न्यूज 127.
जिला पंचायत बोर्ड बैठक आधा घंटे में ही समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधियों ने पिछले छह महीने से कोई भी टेंडर न होने से क्षेत्र में विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। जिस पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विकास कार्य शुरू कराएं जाएंगे।

जिला पंचायत कार्यालय में शनिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक, जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अपने प्रस्ताव और समस्याओं को बोर्ड बैठक में उठाकर क्षेत्र में विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि कार्यदाई संस्था जिला पंचायत है और जिला योजना का पैसा कार्यों के लिए लगाया जाता है। छह महीने बीत गए टेंडर तक नहीं निकाले गए, जिसके कारण उनकी विधानसभा क्षेत्र में कार्य नहीं हुआ। क्षेत्र का विकास कैसे और कब होगा।
बैठक में राज्य वित्त, गांव के विकास, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क आदि पर विस्तार से चर्चा हुई है। लगभग 650 गांव में विकास कार्य होने हैं जिनके प्रस्ताव विधायकों और सदस्यों द्वारा मांगा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 40 करोड़ रुपए का बजट जिला पंचायत का है। जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर, विधायक ममता राकेश, विधायक शहजाद, अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य और अधिकारीगण उपस्थित थे।