HARIDWAR गांवों को संवारने के लिए करीब 86 करोड़ खर्च करेगी जिला पंचायत, खजाने का खोला ताला








Listen to this article


जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 85 करोड़ 87 लाख का बजट स्वीकृत
न्यूज127
हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में साल 2025—26 के लिए 85 करोड़ 87 लाख का बजट प्रस्ताव जिला पंचायत सदस्यों की सहमति से सदन की मंजूरी मिल गई। इस बजट को आगामी एक साल के भीतर सभी गांवों के विकास कार्यो पर खर्च किया जायेगा। गांव की सड़कों, पथ प्रकाश, पेयजल की व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा। इसके अलावा धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। बोर्ड ​बैठक में विधायकों और विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी रही। कलियर विधायक फुरकान अली ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई सुझाव दिए।
हरिद्वार जिला पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने उपस्थित सदस्यों के तमाम सुझावों को आमंत्रित किया। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने— अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बताया और व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की बात कही। बोर्ड बैठक में क्षेत्रों के विकास कार्यो के लिए 85 करोड़ 87 लाख का बजट पेश किया गया। जिसको सदन ने सर्वसम्मति से पास ​कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, पानी, सड़कों और गांव की भलाई को लेकर चर्चा हुई। जिला पंचायत क्षेत्रों में इंड्रस्टी से टैक्स की बढोत्तरी को लेकर भी बात हुई है। जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने जिला पंचायत के सभी सदस्यों आभार करते हुए कहा कि हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वागीण विकास करना ही हमारी और सभी सदस्यों की पहली प्राथमिकता है। सदस्यों के सभी सुझावों को गंभीरता से सुना गया और उनके प्रस्तावों पर विकास कार्य कराए जायेगे। गांवों को मॉर्डन गांव बनाने की दिशा में जिला पंचायत प्रयासरत है।

जिला पंचायत सदस्य दर्शना ने बताया कि​ सदस्यों ने अपने प्रस्ताव रखे है। ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों को शिक्षा के साथ—साथ खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया है। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, विधायक फुरकान अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र, अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी, अभियंता महेश बिश्नाई, ईश्वरचंद्र व तमाम जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।