अल्मोड़ा
जिलाधिकारी अंशुल ने बुधवार को अल्मोड़ा मुख्य बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और विभिन्न व्यवस्थाओं पर फीडबैक प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। कई उपयुक्त स्थानों का चयन करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शौचालय कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा को निर्देशित किया कि नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाजार क्षेत्र में झूलते बिजली के तारों को व्यवस्थित करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बाजार में निर्धारित सीमा से बाहर फड़ लगाने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि सभी फड़ निर्धारित स्थानों पर ही लगाए जाएं। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, शहर में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल बनाए रखना तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित




