अल्मोड़ा
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार देर रात्रि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली तथा कार्यों को प्रभावी और त्वरित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष रूप से एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र में प्राप्त हो रही शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सभी सूचनाओं और शिकायतों का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए, जिससे आम जनता को त्वरित राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल भी उपस्थित रहे।




