डीएम दीपेंद्र चौधरी की पहल पर भरे जायेंगे सड़कों के गडढ़े








Listen to this article
नवीन चौहान
जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने रोशनाबाद स्थित कैम्प आफिस में एनएच, वन विभाग,पीडबल्यूडी,सिचांई विभाग के अधिकारियों के साथ राष्टीय राज मार्गो पर हो रहे सडक चौड़ीकरण निर्माण कार्याे की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सडकों के निर्माण कार्यो को पूरी पारदर्शिता व समय से पूरा करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सडक निर्माण कार्यो से संबंधित विभाग आपसी तालमेल और सामन्जस्य से कार्य करें जिससे निर्माण कार्यो में आने वाली बाधाओं से सही समय पर निपटा जा सकें। उन्होंने कहा कि जहा पुर्ननिर्माण कार्य होना शेष है, उन सडकों पर गडढों मिट्टी सेे भरने का कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिये क्योकि इन गडढों से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। जनहित के कार्यो में लापरवाही न बरती जायें। उन्होने कहा कि मिट्टी उठान का कार्य नियमानुसार किया जाए इसमें किसी प्रकार की शिकायत नही आनी चाहिये।
इस अवसर पर एनएच के अधिकारियों ने निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं जिसमें रूड़की तहसील तासीपुर मे अंडर पास की मांग, टावर शिफटिंग आदि व अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरबीर सिंह तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।