DM ने सात लाख का जुर्माना ठोंका, ब्लैकलिस्ट करने की सख्त चेतावनी




Listen to this article

नवीन चौहान.
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कूड़ा निस्तारण करने में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी कंपनी पर सात लाख का जुर्माना ठोंका है। इसी के साथ कंपनी कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार करने के सख्त आदेश दिए है। डीएम ने चेतावनी दी है कि अगर मानकों के अनुरूप कार्य नही किया गया तो जुर्मोने के साथ ही ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही करने में कोई गुरेज नही किया जाएगा। इसी के साथ जिलाधिकारी सविन बंसल ने शीशमबाड़ा प्लांट कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर नगर निगम कार्यालय में कम्पनी के अधिकारियों को तलब किया।

डीएम ने शीशमबाड़ा प्लांट कूड़ा निस्तारण कार्यों की स्थिति पर गहरी नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी शीशमबाड़ा प्लांट में करीब एक घंटा व्यतीत कर कूडा निस्तारण की स्थिति को देखने के बाद स्थानीय लोगों की तकलीफ को महसूस करते रहे। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कम्पनी को दिए कार्य करने के निर्देश साथ ही निर्धारित संख्या में उपकरण एवं वाहन संसाधन न शीशमबाड़ा प्लांट मानक के अनुरूप निस्तारण करने पर कम्पनी पर 07 लाख अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई। दो वर्ष से कम्पनी को नगर निगम की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी सुधार नही दिखने पर डीएम ने की अर्थदण्ड के कार्यवाही की संस्तुति।

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में सम्बन्धित कम्पनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मानकों के अनुरूप कार्य करें तथा स्थानीय लोगों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए शीशमबाड़ा प्लांट से कूड़ा निस्तारण करें। उन्होंने निर्देशित किया कम्पनी निर्धारित शर्तो के अनुसार कूड़ा निस्तारण एवं परिवहन के लिए उपकरण एवं वाहन मानव लगाए। उन्होंने कहा कि कम्पनी की ओर से कोई बहाना नही सुना जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कंपनी को एक महीने का नोटिस दिया गया है, यदि सुधार नहीं होता तो जुर्माना बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम कर्मचारियों को भी कड़ी फटकार लगायी है।